यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियां रहीं अव्वल, कुल 933 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियां रहीं अव्वल, कुल 933 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी 2022 परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार की परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है और दूसरे व तीसरे नंबर पर भी लड़कियों ने बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया और तीसरे नंबर पर उमा हरति एन रहीं। पहले से लेकर 10वें पायदान पर कौन रहा, यहां देखें-

यूपीएससी टॉपर्स लिस्ट : टॉप 10 रैंक

रैंक रोल नंबर नाम
1 5809986  इशिता किशोर
2 1506175  गरिमा लोहिया
3 1019872  उमा हरथी एन
4 0858695  स्मृति मिश्रा
5 0906457  मयूर हजारिका
6 2409491  गहना नव्या जेम्स
7 1802522  वसीम अहमद भट
8 0853004  अनिरुद्ध यादव
9 3517201  कनिका गोयल
10 0205139  राहुल श्रीवास्तव


अन्य टॉपर्स की लिस्ट
11. परसंजीत कौर
12. अभिनव सिवाच
13. विदुषी सिंह
14. कृतिका गोयल
15. स्वाति शर्मा
16. शिशिर कुमार सिंह
17. अविनाश कुमार
18. सिद्धार्थ शुक्ला
19. लघिमा तिवारी
20. अनुष्‍का शर्मा
21. शिवम यादव
22. जी वी एस पवनदत्ता
23. वैशाली
24. संदीप कुमार
25. सांखे कश्मीरा किशोर
26. गुंजिता अग्रवाल
27. यादव सूर्यभान अच्छेलाल
28. अंकिता पुवार
29. पौरुष सूद
30. प्रेक्षा अग्रवाल
31. प्रियांशा गर्ग
32. नितिन सिंह
33. तरुण पटनायक मदाला
34. अनुभव सिंह
35. अजमेरा संकेत कुमार
36. आर्या वी एम
37. चैतन्य अवस्थी
38. अनूप दास
39. गरिमा नरूला
40. साई आश्रित शखमुरि
41. शुभम
42. प्रनिता दास
43. अर्चिता गोयल
44. तुषार कुमार
45. नारायणी भाटिया
46. मनन अग्रवाल
47. गौरी प्रभात
48. आदित्य पाण्डेय
49. संस्कृति सोमानी
50. महेंद्र सिंह

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली इशिता किशोर दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र से स्नातक हैं। वहीं गरिमा लोहिया ने दूसरी, उमा हरथी ने तीसरी और स्मृति मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल की है। इशिता किशोर ने सफलता पर कहा कि वह यूपीएससी परीक्षा पास करने को लेकर आश्वस्त थीं। लेकिन मेरिट सूची में शीर्ष पर आना आश्चर्यजनक रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर देश सेवा करना चाहती हूं।

कुल इतने कैंडिडेट्स का हुआ सिलेक्शन
इस साल की यूपीएससी परीक्षा में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 613 पुरुष और 320 महिलाएं हैं। इस बार के टॉप तीनों पायदान पर लड़कियां रही हैं। इस परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में हुआ था और अब फाइनल नतीजे जारी किए गए हैं। अब कैंडिडेट्स को उनकी रैंक के हिसाब से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस या आरएसएस के पद पर नियुक्ति मिलेगी।