सिविल सेवा परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 23 मई, 2023 को सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे जारी कर दिए। इस साल भी, महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा, जिसमें इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की, उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ये हैं टॉप 10 उम्मीदवार

AIR Roll No. Name
1 5809986 ISHITA KISHORE
2 1506175 GARIMA LOHIA
3 1019872 UMA HARATHI N
4 858695  SMRITI MISHRA
5 906457 MAYUR HAZARIKA
6 2409491  GAHANA NAVYA JAMES
7 1802522  WASEEM AHMAD BHAT
8 853004  ANIRUDDH YADAV
9 9. 3517201  KANIKA GOYAL
10 205139  RAHUL SRIVASTAVA


भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवा समूह के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) में आयोजित की जाती है।

यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को आयोजित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 22 जून को घोषित किए गए, जिससे उम्मीदवारों को अगले चरण के एग्जाम भाग लिया था।