Skip to content

JNV Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in से करें अप्लाई

नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2023-24 एडमिशन के लिए Online Application Form 2023 जारी कर दिया है।

JNVST Application Form 2023-24: नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2023-24 एडमिशन के लिए Online Application Form 2023 जारी कर दिया है। क्लास 6 के लिए NVS Online Form आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in और navodaya.gov.in पर उपलब्ध हैं। अभिभावक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र 31 जनवरी, 2023 तक किया जा सकता है। कक्षा 6 प्रवेश 2023-24 के लिए JNVST परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। परिणाम जून, 2023 में घोषित होने की संभावना है। आपको बताते चलें कि जवाहर नवोदय संगठन की ओर से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रतिवर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

कैसे करें आवेदन
JNVST 2022 में पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा।
होमपेज पर, “कक्षा VI जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए “यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें। उसके बाद “कक्षा VI पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य ले लें।

JNV Solved and Model Papers in English

Navodaya Class 6 Admission 2023: Eligibility
उम्मीदवार को संबंधित जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में उसी जिले के सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार का जन्म 1 मई, 2011 और 30 अप्रैल, 2013 के बीच होना चाहिए।

JNV Solved and Model papers in Hindi

परीक्षा पैटर्न
JNVST प्रवेश परीक्षा 2023 में मेंटल एबिलिटी टेस्ट के 40 सवाल होंगे जोकि 50 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। अर्थमेटिक एवं लेंगुएट टेस्ट के 20 सवाल होंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट प्रदान किए जाएंगे। पूरे पेपर में 80 सवाल होंगे और पेपर 100 नंबर का होगा, जिसके लिए 02 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।