Skip to content

UP Board Exam Time Table 2023: 10वीं एवं 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

छात्र UP Board 10th Date Sheet 2023, UP Board 12th Date Sheet 20233 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board exam Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सुबह 8 से लेकर 11 बजकर 15 मिनट तक चलेंगी। वहीं, कुछ पेपर दूसरी पाली में होंगी, जिसका समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगा. कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा जबकि यूपी बोर्ड 12वीं वालों का पहला पेपर सैन्य विज्ञान का होगा। डेटशीट के अनुसार 10th एवं 12th की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2022 से शुरू होकर 04 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। छात्र UP Board 10th Date Sheet 2023, UP Board 12th Date Sheet 20233 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज से भी परीक्षा तिथियों की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board 10th Time Table 2023
विषय एवं परीक्षा तिथि
-हिंदी, प्रांरभिक हिंदी : 16 फरवरी, 2023
-पालि, अरबी, फारसी, संगीत गायन : 17 फरवरी, 2023
-गृह विज्ञान : 20 फरवरी, 2023
-गणित, कंप्यूटर : 21 फरवरी, 2023
-संस्कृत, संगीत वादन : 22 फरवरी, 2023
-वाणिज्य, सिलाई : 23 फरवरी, 2023
-कृषि, मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार), सुरक्षा, ऑटोमोबाइल्स, आईटी, आई.टी.ई.एस, हेल्थ केयर : 24 फरवरी, 2023
-चित्रकला, रंजनकला : 25 फरवरी, 2023
-विज्ञान : 27 फरवरी, 2023
-अंग्रेजी : 01 मार्च, 2023
-गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली : 02 मार्च, 2023
-सामाजिक विज्ञान : 03 मार्च, 2023

UP Board 12th Time Table 2023
विषय एवं परीक्षा तिथि
-सैन्य विज्ञान, हिंदी, सामान्य हिंदी : 16 फरवरी, 2023
-संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, सामान्य आधारित विषय, कृषि शस्य विज्ञान : 17 फरवरी, 2023
-लेखाशास्त्र, भूगोल : 20 फरवरी, 2023
-व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान : 21 फरवरी, 2023
-चित्रकला, रंजनकला, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली : 22 फरवरी, 2023
-पालि, अरबी, फारसी, कंप्यूटर : 23 फरवरी, 2023
-अंग्रेजी : 24 फरवरी, 2023
-शस्य विज्ञान, मानव विज्ञान, कृषि अभियंत्र चतुर्थ प्रश्न पत्र, कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र : 25 फरवरी, 2023
एनसीसीसी, गणित, जीव विज्ञान : 27 फरवरी, 2023
-नागरिक शास्त्र, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र : 28 फरवरी, 2023
-अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान : 01 मार्च, 2023
-इतिहास : 02 मार्च, 2023
-संस्कृत : 03 मार्च, 2023
-रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र : 04 मार्च 2023

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा के लिए 31 लाख 16 हजार 485 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 27 लाख 50 हजार 913 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।