Skip to content

RBSE Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं एवं 12वीं टाइम टेबल जारी, यहां से देखें टाइम टेबल

RBSE 10th 12th Date Sheet 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

RBSE 10th 12th Date Sheet 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। RBSE वर्ष 2023 की सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल, 2023 तक होंगी। जबकि सेकेंडरी स्तर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
उम्मीदवार RBSE 10th 12th Time Table 2023 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज से भी 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों को प्राप्त कर सकते हैं।

RBSE 10th Date Sheet 2023
-16 मार्च, 2023 : अंग्रेजी अनिवार्य विषय
-21 मार्च, 2023 : हिंदी
-25 मार्च, 2023 : सामाजिक विज्ञान
-29 मार्च, 2023 : विज्ञान
-03 अप्रैल, 2023 : गणित
08 अप्रैल, 2023 : तृतीय भाषा-संस्कृत,  उर्दू,  गुजराती,  सिंधी, पंजाबी, संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र)-प्रवेशिका परीक्षा
-11 अप्रैल, 2023 : व्यावसायिक विषयों एवं संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा

RBSE 12th Date Sheet 2023
-09  मार्च, 2023 : मनोविज्ञान
-10 मार्च, 2023 : लोकप्रशासन
-11  मार्च, 2023 : पर्यावरण विज्ञान
-13 मार्च, 2023 : शारीरिक शिक्षा
-14 मार्च, 2023 : संगीत
-15 मार्च, 2023 : समाज शास्त्र
-17 मार्च, 2023 : संस्कृत साहित्य/संस्कृतवाड्मयः
-20 मार्च, 2023 : भूगोल/ लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञान
-22 मार्च, 2023 : अंग्रेजी अनिवार्य
-24 मार्च, 2023 : हिंदी अनिवार्य
-27 मार्च, 2023 : इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/कृषि रसायन विज्ञान/रसायन विज्ञान
-28 मार्च, 2023 : अंग्रेजी साहित्य/टंकणलिपि (हिंदी)
-31 मार्च, 2023 : गणित
-01 अप्रैल, 2023 : अर्थशास्त्र/शीघ्रलिपि-हिन्दी-अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान की परीक्षा होगी
-03 अप्रैल, 2023 : कंप्यूटर विज्ञान, इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस
-05 अप्रैल, 2023 : दर्शन शास्त्र/सामान्य विज्ञान
-06 अप्रैल, 2023 : राजनीति विज्ञान/भू विज्ञान/कृषि विज्ञान
-08 अप्रैल, 2023 : गृह विज्ञान विषय की
-10 अप्रैल, 2023 : हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृतभाषा/टंकणलिपि (अंग्रेजी)
-11 अप्रैल, 2023 : चित्रकला
-12 अप्रैल, 2023 : व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठ उपाध्याय विषय

सभी छात्रों को जानकारी दे दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से परीक्षाएं सुबह 8:30 से शुरू होकर 11:45 तक चलेंगी। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।