Skip to content

National Youth Day 2023: कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस से ऐसे है अलग

प्रतिवर्ष भारत में 12 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस यानी नेशनल यूथ डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

National Youth Day 2023: प्रतिवर्ष भारत और विश्व में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि International Youth Day एवं National Youth Day को पहली बार कब मनाया गया, यह क्यों मनाया जाता है, इन दोनों ही दिवसों में क्या अंतर है। इन सबकी पूर्ण जानकारी हम इस आर्टिकल में प्रदान कर रहे हैं।

राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day)
प्रतिवर्ष भारत में 12 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस यानी नेशनल यूथ डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन युवा शक्ति का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। आपको बता दें कि साल 1984 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारत के महान समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी के महान विचारों और उनके आदर्शों से देश के युवाओं को रूबरू कराना है।
राष्ट्रीय युवा दिवस समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अपने समुदायों की बेहतरी के लिए काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता है। नेशनल युवा डे युवाओं को देश और अपने समाज के कुछ विशेष करने का विजन प्रदान करता है।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day)
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस सबसे पहले 12 अगस्त, 2000 में मनाया गया है। इस दिन को मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र सभा द्वारा 17 दिसंबर, 1999 को लिया गया था। हालांकि इस दिन को मनाने का सुझाव 1998 में विश्व सम्मेलन में दिया गया था। उसके बाद प्रतिवर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। युवाओं के लिए समर्पित यह दिन युवाओं में कानूनी मुद्दों और उनकी संस्कृति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। आपको बताते चलें कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया था।