Skip to content

ESIC Recruitment 2023: वॉक इन इंटरव्यू माध्यम से प्रोफेसर, स्पेशलिस्ट एवं अन्य पदों पर भर्ती

उम्मीदवारों की ऊपरी आयु पदानुसार 37/45/67 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट निर्देशानुसार दी जाएगी।

Sarkari naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने लगभग 255 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती के लिए वाक-इन-इंटरव्यू 17, 23, 24 जनवरी, 2023 एवं 07 से 08 फरवरी, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। पदों के अनुसार इंटरव्यू अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। ईएसआईसी भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

योग्यता एवं मापदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा/एमबीबीएस के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन/मेडिकल में पीजी डिप्लोमा व अन्य पात्रताओं के साथ निर्धारित वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

आयु-सीमा : उम्मीदवारों की ऊपरी आयु पदानुसार 37/45/67 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट निर्देशानुसार दी जाएगी।

रिक्ति विवरण
-एसोसिएट प्रोफेसर : 26 पद
-सहायक प्राध्यापक : 44 पद
-सीनियर रेजिडेंट : 120 पद
-विशेषज्ञ : 04 पद
-सुपर स्पेशलिस्ट : 03 पद
-प्रोफेसर : 08 पद
-पार्ट टाइम सुपर स्पेशलिस्ट : 04 पद
-फुल टाइम/पार्ट टाइम सुपर स्पेशलिस्ट : 26 पद
-पूर्णकालिक/अंशकालिक विशेषज्ञ : 20 पद

इच्छुक उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन के साथ दिए गए ऑफलाइन फॉर्म को भरना होगा और संबंधित दस्तोवेजों को उसमें संलग्न करना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।