Skip to content

CBSE DATE SHEET 2023: 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी, यहां से जानें परीक्षा तिथि

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।

CBSE DATE SHEET 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई 2023 टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ​डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा पहले ही कर चुका है। इसके अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 02 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।

CBSE Exam 2023: डेटशीट के मुताबिक सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई पेपर के साथ शुरू होगी और गणित के मानक और गणित के बेसिक पेपर के साथ समाप्त होगी। अधिकांश पेपरों की परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। वहीं, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप के पेपर से शुरू होगी और साइकोलॉजी के पेपर के साथ खत्म होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का परीक्षा समय अधिकांश पेपरों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। 10वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।

CBSE Class 10 Date Sheet 2023
पेंटिंग – 15 फरवरी, 2023
अंग्रेजी – 27 फरवरी, 2023
विज्ञान – 04 मार्च, 2023
होम साइंस – 06 मार्च, 2023
सोशल साइंस – 15 मार्च, 2023
संस्कृत – 11 मार्च, 2023
कंप्यूटर एप्लीकेशंस, आईटी, एआई – 13 मार्च, 2023
हिंदी ए/बी – 17 मार्च, 2023
गणित बेसिक/ स्टैंडर्ड- 21 मार्च, 2023

CBSE Class 12 Date Sheet 2023
एंटरप्रेन्योरशिप – 15 फरवरी, 2023
बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी), शॉर्टहैंड (हिंदी), फूड न्यूट्रिशन, लाइब्रेरी एंड इंन्फॉर्मेशन साइंस – 16 फरवरी, 2023 –
डांस – 17 फरवरी, 2023
हिंदी इलेक्टिव एंड कोर – 20 फरवरी, 2023
फूड प्रोडक्शन, डिजाइन, डेटा साइंस – 21 फरवरी, 2023
अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिशियल इंटेलिजेंस, हिंदुस्तानी संगीत, ऑटोमेटिव, हेल्थकेयर, कोस्ट अकाउंटिंग – 22 फरवरी, 2023
अंग्रेजी इलेक्टिव व कोर – 24 फरवरी, 2023
रशियन , मार्केटिंग, ब्यूटी वेलनेस – 25 फरवरी, 2023
रिटेल, कृषि, मल्टीमीडिया – 27 फरवरी, 2023
केमिस्ट्री – 28 फरवरी, 2023
बंगाली, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेडिकल डायगनोस्टिक, टेक्सटाइल डिजाइन – 1 मार्च, 2023
ज्योग्राफी – 2 मार्च, 2023
योग – 3 मार्च, 2023
हिन्दुस्तानी संगीत वोकल – 04 मार्च, 2023
फिजिक्स – 06 मार्च, 2023
लीगल स्टडीज – 9 मार्च, 2023
भाषाएं – 10 मार्च, 2023
मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स – 11 मार्च, 2023
फिजिकल एजुकेशन – 13 मार्च , 2023
फैशन स्टडीज – 14 मार्च, 2023
बायोलॉजी – 16 मार्च, 2023
इकोनॉमिक्स – 17 मार्च, 2023
पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट – 18 मार्च, 2023
पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान) – 20 मार्च, 2023
इंन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस – 23 मार्च, 2023
बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन – 25 मार्च, 2023
इतिहास – 29 मार्च, 2023
अकाउंटेंसी – 31 मार्च, 2023
गृह विज्ञान – 01 अप्रैल, 2023
समाजशास्त्र – 03 अप्रैल, 2023
साइकोलॉजी – 05 अप्रैल , 2023