UPSSSC PET 2023 एग्जाम पैटर्न और सिलेबस, अधिक जानकारी के लिए देखें डिटेल

UPSSSC PET SYLLABUS 2023: उत्तर-प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC) द्वारा हर साल अभ्यर्थियों के लिए  प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में उपस्थित होते हैं। UPSSSC
PET एक एलिजिबिलिटी टेस्ट है, जिसे पास करके उम्मीदवार उत्तर-प्रदेश में होने वाली ग्रुप-बी एवं ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, UPSSSC PET का स्कोर केवल एक साल के लिए ही मान्य होगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों को पुन: इस परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। वहीं परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो UPSSSC PET कुल 100 अंकों की निर्धारित की गई है, यह परीक्षा 2 घंटे की अवधि में ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाई जाती है, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते है। इसके अलावा प्रत्येक सही आंसर के
लिए एक अंक निर्धारित किया गया है, और 0.25 अंक प्रत्येक गलत आंसर के लिए निर्धारित किया गया है।

UPSSSC PET 2023 में उपस्थित होने से पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सही रणनीति और सिलेबस का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों के लिए UPSSSC PET द्वारा निर्धारित एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार हैं-

UPSSSC PET Detail SYLLABUS 2023:

1. इतिहास- ( भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ठ्रीय आंदोलन)
2. भूगोल-( भारत और विश्व का भौतिक भूगोल, भारत और विश्व राजनैतिक भूगोल,
जनसांख्यकीय प्रवर्तन)
3. भारतीय अर्थव्यवस्था-( भारतीय अर्थव्यवस्था 1947-1991, भारतीय अर्थव्यवस्था 1991
के बाद की अर्थव्यवस्था)
4. राजनीति- ( भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन)
5. सामान्य विज्ञान
6. प्रारंभिक अंकगणित
7.सामान्य हिंदी
8. सामान्य अंग्रजी
9. तर्क एवं तर्कशक्ति
10 करेंट अफेयर
11. सामान्य जागरूकता
12. अपठित हिंदी गद्यांश

क्रम संख्या विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
1 भारतीय इतिहास 5 5
2 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 5 5
3 भूगोल 5 5
4 अर्थव्यवस्था 5 5
5 भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन 5 5
6 सामान्य विज्ञान 5 5
7 मैथ्स 5 5
8 सामान्य हिंदी 5 5
9 अंग्रेजी 5 5
10 रीजनिंग 5 5
11 करेंट अफेयर 10 10
12 सामान्य ज्ञान 10 10
13 अपठित गद्यांश 10 10
14 ग्राफ 10 10
15 टेबल 10 10

UPSSSC PET 2023 की परीक्षा में सभी विषयों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। 2023 में होने वाली UPSSSC PET में कुल 100 अंकों का प्रश्न-पत्र होगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ग्रुप-बी एवं ग्रुप-सी जैसी मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।