RBI में ऑफिसर के 291 पदों पर निकली भर्ती  

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड-बी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आरबीआई ऑफिसर ग्रेड-बी के भर्ती में 291 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक आवेदक इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से 09 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु-सीमा : आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 मई, 2023 के अनुसार की जाएगी। उम्मीदवारों का जन्म 02 मई, 1993 से लेकर 01 मई, 2002 के बीच हुआ हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

पात्रताएं : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भर्ती में अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। पात्रताओं की गणना 01 मई, 2023 के आधार पर की जाएगी। पात्रताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियन नोटिफिकेशन अ‍वश्य देखें।

वेतनमान : इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को रुपये 55,200 प्रतिमाह देय होगा।

चयन का तरीका : चयन पदानुसार फेज-I व II की ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। फेज-II की ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

आवेदन शुल्क : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2023 के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को रुपये 850+18% जीएसटी शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को रुपये 100+18% जीएसटी शुल्क निर्धारित की गई है।