Skip to content

TOLL FREE  NO.: 1800-121-1166

Menu
0
Your cart is empty. Go to Shop
0
Your cart is empty. Go to Shop
Menu

WAPCOS Recruitment 2023: वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से हो रही इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती

WAPCOS Vacancy 2023: इन पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनिरिंग की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

WAPCOS Vacancy 2023: वाटर एवं पॉवर कंसल्टेंसी सर्विस (WAPCOS) की ओर से कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियर के 400 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 03, 04 एवं 05 मार्च, 2023 को किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.wapcos.gov.in पर जा सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता
कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल/ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में इंजीनिरिंग की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए।

Year Book 2023

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 30/35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 01 नवंबर 2022 के अनुसार की जाएगी।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू 03, 04 एवं 05 मार्च, 2023 को द शीशम ट्री होटल, प्लॉट नंबर 36-37, आईएसबीटी कॉमर्शियल स्कीम, चेतक ब्रिज के पास, भोपाल, मध्य प्रदेश-462023 के पते पर होगा। इंटरव्यू सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा।

वेतन
चयनित अभ्य​र्थियों को पदानुसार 20 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिएआप WAPCOS की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या 0124-2399421 (एक्सटेंशन-1329) पर कॉल कर सकते हैं।