Skip to content

DSSSB Recruitment 2023: डीएसएसएसबी में निकली बंपर पदों पर भर्ती, 09 मार्च से कर सकते हैं आवेदन

Delhi DSSSB Various Post Recruitment 2023: इन पदों पर आवेदन करने के ​लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पदानुसार 27/30 वर्ष निर्धारित की गई है।

Delhi DSSSB Various Post Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से डीटीटीई के लिए 258 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे 09 मार्च, 2023 से 07 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से Application Form भर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थी Online Form डीएसएसएसबी क ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।

रिक्ति विवरण
-इंस्ट्रक्टर मिलराइट : 7 पद
-टेक्निकल असिस्टेंट जूनियर : 2 पद
-मेंटेनेंस मैकेनिक : 1 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर बेसिक कोस्मेलॉजी : 4 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर बेसिक कोस्मेलॉजी : 5 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ड्राफ्टमैन सिविल : 19 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ड्राफ्ट्समैन सिविल : 5 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर फिटर : 13 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रीशियन : 11 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रीशियन : 07 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर रेफ्रिजरेशन एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन : 9 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर रेफ्रिजरेशन एयर कंडीशनिंग (डिग्री डिप्लोमा होल्डर्स के लिए) : 07 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी : 9 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी – (डिग्री डिप्लोमा होल्डर्स के लिए) : 05
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर टर्नर : 4 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग : 08 पद
-क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग : 03 पद

क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के अन्य पदों के जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। इससे संबंधित कुल 159 वैकेंसी हैं-

-एम्पलॉयबिलिटी स्किल्स इंस्ट्रक्टर : 18 पद
-वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस इंस्ट्रक्टर : 26 पद
-वर्कशॉप अटेंडेंट : 45 पद
कुल पद : 258

Year Book 2023

योग्यता एवं मापदंड
इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार /10वीं/बीई/बीटेक/संबंधित क्षेत्र में ​आईटीआई/डिप्लोमा आदि किया हो। पात्रता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए आप भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के ​लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पदानुसार 27/30 वर्ष निर्धारित की गई है। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

Verbal and Non-Verbal Reasoning (Hindi)

कैसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया 09 मार्च, 2023 से शुरू होकर 07 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेगी। आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी एवं पीएच अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

DSSSB Bharti 2023 से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।