Skip to content

Inidan Army Agniveer Female Bharti 2023: इंडियन आर्मी में महिला अग्निवीर के पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Inidan Army Agniveer Recruitment 2023: अग्निवीर महिला के पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का जन्म 01 अक्टूबर, 2002 से पहले एवं 01 अप्रैल, 2006 के बाद न हुआ हो।

Inidan Army Agniveer Recruitment 2023: भारतीय सेना में नौकरी कर रहीं महिलाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन आर्मी की ओर से महिला अग्निवीर के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है। 10वीं उत्तीर्ण महिलाएं इस भर्ती में भाग ले सकती हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो गई है। योग्यता पूरी करने वाली महिलाएं Online Form 15 मार्च, 2023 तक भर सकती हैं। Applicatin Form भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है।

क्या है योग्यता
अग्निवीर महिला के पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का जन्म 01 अक्टूबर, 2002 से पहले एवं 01 अप्रैल, 2006 के बाद न हुआ हो।

Year Book 2023

शारीरिक योग्यता
इन भर्ती में भाग लेने के लिए महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 162 सेमी होनी चाहिए। नॉर्थ ईस्ट रीजन एवं अन्य आरक्षित कैटेगरी को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन
इस पद के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 तक Female Agniveer Rally Online Form ऑनलाइन माध्यम से सबमिट कर सकते हैं।

Verbal and Non-Verbal Reasoning (Hindi)

एग्जामिनेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। एग्जामिनेशन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए महिला उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवारा परीक्षा में ​निर्धारित अंक प्राप्त कर लेंगी उनको रैली भर्ती में भाग लेना होगा। जहां उनका शारीरिक परीक्षण एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा।