Skip to content

TOLL FREE  NO.: 1800-121-1166

Menu
0
Your cart is empty. Go to Shop
0
Your cart is empty. Go to Shop
Menu

Home Guard Recruitment 2023: झारखंड में 7वीं, 10वीं पास युवाओं के लिए होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

Home Guard Recruitment 2023: झारखंड गृहरक्षा वाहिनी ने राज्य में होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के जरिए 1478 होमगार्ड के रिक्त पद भरे जाएंगे। झारखंड होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी, 2023 से शुरू की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 17 मार्च, 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट rportalhg.egovdhn.in पर जाकर Online Form भर सकते हैं।

योग्यता एवं मापदंड
शैक्षिक योग्यता
-ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम 7वीं पास एवं उच्चतर संबंधित।
-शहरी गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) पास एवं उच्चतर संबंधित।

आयु-सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु-सीमा की गणना 01 जनवरी, 2023 के अनुसार की जाएगी।

शारीरिक मानदंड
-लंबाई : जनरल/ओबीसी- 162 सेमी, एससी/एसटी- 157 सेमी, महिला- 148 सेमी
सीना : जरल/ओबीसी- 79 सेमी, एससी/एसटी-76 सेमी

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी, 2023 से शुरू होकर 17 मार्च, 2023 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट rportalhg.egovdhn.in पर जाकर भर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। विभाग की ओर से आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

झारखंड में हो रही होमागर्ड जवानों की भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 319 महिला होमगार्ड की भर्ती होगी और शहरी क्षेत्रों में 420 महिला होमगार्ड की भर्ती होगी। इस तरह कुल 739 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।