Skip to content

Bank Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा 546 रिक्त पदों पर भर्ती, 14 मार्च तक करें आवेदन

Bank of Baroda Recruitment 2023: इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेश अवश्य देख लें।

Bank of Baroda Recruitment 2023: बैंक भर्ती के तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 546 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी, 2023 से शुरू होकर 14 मार्च, 2023 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी Online Form बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर निर्धारित तिथियों में भर सकते हैं।

रिक्ति विवरण
-अधिग्रहण अधिकारी : 500 पद
-एनआरआई वेल्थ प्रोडक्ट मैनेजर : 01 पद
-ग्रुप सेल्स हेड : 01 पद
-वेल्थ स्ट्रेटजिस्ट : 19 पद
-हेड वेल्थ : 01 पद
-प्रोडक्ट मैनेजर : 01 पद
-सीनियर मैनेजर (ट्रेड रेगुलेशंस) : 01 पद
-रेडियंस प्राइवेट सेल्स हेड : 01 पद
-प्रोडक्ट हेड : 01 पद
-प्राइवेट बैंकर : 15 पद
-क्षेत्रीय अधिग्रहण प्रबंधक : 04 पद
-राष्ट्रीय अधिग्रहण प्रमुख : 01 पद
कुल पद : 546

शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेश अवश्य देख लें।

Year Book 2023

आयु सीमा
सभी पदों के लिए उम्र का निर्धारिण अलग-अलग किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 21/24/26/28/31/ 33/35 एवं अधिकतम आयु 28/36/40/45/50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट सरकार के नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

Bank Interview Hindi

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट में रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं जनरल नॉलेज से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 90 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन टेस्ट में निर्धारित अंक प्राप्त कर लेंगे उनको ग्रुप डिस्कशन/ साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2023 से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
लिंक I
लिंक II