उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग आरओ, एआरओ सिलेबस,यहां देखें पूरी जानकारी

उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा रिव्यू ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के पदों पर भर्ती अभियान प्रक्रिया का आयोजन किया जाता है, जिसमें रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर की तैयारी कर रहें लाखों छात्र इस भर्ती
परीक्षा का हिस्सा बनते है। बहरहाल UPPSC द्वारा जल्द ही 2023 की भर्ती परीक्षा से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जिसके लिए उम्मीदवार  UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर पाएंगे।

उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा रिव्यू ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के लिए रिक्तियों को भरने के लिए तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस भर्ती परीक्षा में पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे। प्रारंभिक परीक्षा की समयावधि 3 घंटे निर्धारित की गई है, जिसमें सामान्य अध्ययन के कुल 140 अंकों के प्रश्न और सामान्य हिंदी में कुल 60 अंकों के प्रश्न होंगे। इसके साथ ही प्रत्येक गलत आसंर के लिए 1/3 निर्धारित अंकों के साथ नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस

क्रम संख्याविषय
1सामान्य अध्ययन सामान्य हिंदी
2सामान्य विज्ञान विलोम (10  शब्द )
3 भारत का इतिहास वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि  (10  शब्द )
4भारतीय राजतंत्र तत्सम एवं तद्भव शब्द (10  शब्द )
5 अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति विशेष्य और विशेषण (10  शब्द )
6भारतीय कृषि वाणिज्य एवं व्यापार पर्यायवाची शब्द
7जनसंख्या, पर्यावरण, एवं नगरीकरण
8विश्व भूगोल एवं भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
9अधुनातन राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम
10सामान्य बौद्धिक क्षमता
11उत्तर-प्रदेश की शिक्षा संस्कृति
11कृषि उद्योग
13व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक संबंध के रूप में विशिष्ठ जानकारी

उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग RO/ARO मुख्य परीक्षा पैटर्न
उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में रिव्यू ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा में चयन होने के बाद आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में तीन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सामान्य ज्ञान से कुल 120 अंकों के प्रश्न, सामान्य हिंदी एवं आलेखन से 60 अंकों के प्रश्न और हिंदी निबंध में 120 अंकों के प्रश्न होंगे।  यह परीक्षा कुल 400 अंकों की निर्धारित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के लिए दो घंटे की समयावधि,  सामान्य हिंदी एवं आलेखन और हिंदी निबंध के लिए प्रत्येक तीन घंटे की समयावधि दी जाएगी। मुख्य परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक होंगे।

1. मुख्या परीक्षा सामान्य ज्ञान सिलेबस
क्रम संख्या सामान्य अध्ययन
1. सामान्य विज्ञान
2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
3. सामान्य ज्ञान
4. अर्थव्यवस्था
5. भारत का इतिहास
6. भारतीय राजतंत्र एवं संस्कृति
7. जनसंख्या
8. पर्यावरण
9. उत्तर प्रदेश की जनसंख्या, लिंगानुपात, कृषि, अर्थव्यवस्था इत्यादि।
10. सामान्य बौद्धिक क्षमता
11. अंतर्राष्टीय घटनाएं
12. विश्व एवं भारत का भूगोल
13 व्यापार

2. मुख्या परीक्षा सामान्य अध्ययन एवं आलेखन सिलेबस
1. दिये गए गद्यांश का शिर्षक, सरांश एवं तीन रेखांकित अंशों की व्याख्या
2. किसी दिये हुए पत्र का सारणी रूप में सार लेखन
3. पत्राचार
(क) शासकीय/ अद्धशासकीय पत्र
(ख) कार्यालय आदेश/ ज्ञाप/ परिपत्र
(ग) विज्ञप्ति/ टिप्पण एवं प्रतिवेदन अनुस्मारक
4. परिभाषित शब्दाली
(क) अग्रेंजी से हिंदी
(ख) हिंदी से अग्रेंजी
(ग) मुहावरे तथा लोकोक्तियां
5. कंप्यूटर ज्ञान
6. विलोम
7. वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि
8. अनेक शब्दों के एक शब्द
9. तत्सम एवं तद्भव शब्द
10. विशेष्य एवं विशेषण

3. हिंदी निबंध
इस प्रश्न पत्र के अन्तर्गत तीन प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के एक-एक शीर्षक (क, ख,ग ) का
चयन करते हुए कुल तीन निबंध लिखने होंगे।
1. कुल 600 शब्द-सीमा
(क) साहित्य और संस्कृति
(ख) सामाजिक क्षेत्र
(ग) राजनीतिक क्षेत्र

2. कुल 600 शब्द-सीमा
(क) विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी
(ख) आर्थिक क्षेत्र
(ग)  कृषि एवं व्यापार

3. कुल 600 शब्द-सीमा
(क) राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
(ख) प्राकृतिक आपदायें-भूस्खलन, चक्रवात, भूकम्प, बाढ़, सूखा इत्यादि
(ग) राष्ट्रीय विकास योजनायें

उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में रिव्यू ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु-सीमा 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही शारीरिक रूप से विकलांग अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।