Presidents of India: List of Indian Presidents from 1947 to 2022

Presidents of India List (1947-2022) : भारत में राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक माना जाता है। हमारे देश में राष्ट्रपति पद को सर्वोच्च संवैधानिक पद प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति का चुनाव संसद और राज्य के विधानमंडल के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता हैं। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना भारत में कोई भी कानून लागू नहीं हो सकता है। भारत में आजादी के बाद से अब तक 15 राष्ट्रपति बन चुके हैं। उनके अलावा तीन बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री भी इस पद पर रह चुके हैं। सभी राष्ट्रपतियों के नाम और उनके कार्यकाल की पूरी जानकारी इस लेख पर दी जा रही है।

Presidents of India List (1947-2022)
राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल

  1. डॉ राजेन्द्र प्रसाद : 26 जनवरी, 1950 – 13 मई, 1962
  2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन : 13 मई, 1962 – 13 मई, 1967
  3. डॉ जाकिर हुसैन : 13 मई, 1967 – 3 मई, 1969
  4. वी. वी. गिरी : 24 अगस्त, 1969 – 24 अगस्त, 1974
  5. फखरुद्दीन अली अहमद : 24 अगस्त, 1974 – 11 फरवरी, 1977
  6. नीलम संजीव रेड्डी : 25 जुलाई, 1977 – 25 जुलाई, 1982
  7. ज्ञानी जैल सिंह : 25 जुलाई, 1982 – 25 जुलाई, 1987
  8. रामास्वामी वेंकटरमण : 25 जुलाई, 1987 – 25 जुलाई, 1992
  9. शंकरदयाल शर्मा : 25 जुलाई, 1992 – 25 जुलाई, 1997
  10. के. आर. नारायणन : 25 जुलाई, 1997 – 25 जुलाई, 2002
  11. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम : 25 जुलाई, 2002 – 25 जुलाई, 2007
  12. प्रतिभा पाटिल : 25 जुलाई, 2007 – 25 जुलाई, 2012
  13. प्रणब मुखर्जी : 25 जुलाई, 2012– 25 जुलाई, 2017
  14. राम नाथ कोविन्द : 25 जुलाई, 2017 – 25 जुलाई, 2022
  15. द्रौपदी मुर्मू : 25 जुलाई, 2022

कार्यवाहक प्रधानमंत्री

  1. वी. वी. गिरी : 3 May 1969 – 20 July 1969
  2. मोहम्मद हिदायतुल्लाह : 20 July 1969 to 24 August 1969
  3. बासप्पा दनप्पा जत्ती : 11 फरवरी, 1977 – 25 जुलाई, 1977

राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार बिरंची नारायण टुडू के घर हुआ था। वह झारखंड की राज्यपाल के पद पर भी रह चुकी हैं। उन्हें वर्ष 2007 में ओडिशा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक (विधान सभा सदस्य) के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।