Skip to content

RSMSSB Result 2022: हाउस कीपर एग्जाम का रिजल्ट जारी, यह रहा चेक करने का तरीका

RSMSSB House Keeper Result 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने‌ हाउस कीपर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने RSMSSB House Keeper Exam 2022 में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हाउस कीपर पदों पर भर्ती के लिए लिखित...

RSMSSB House Keeper Result 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने‌ हाउस कीपर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने RSMSSB House Keeper Exam 2022 में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हाउस कीपर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 9 जुलाई 2022 को 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की गई थी। हाउसकीपर भर्ती परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और हाउसकीपिंग से 200 अंकों के सवाल पूछे गए थे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिला था। सफल अभ्यर्थियों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।

How to download RSMSSB House Keeper Exam 2022 Result

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: फिर ‘House Keeper 2022 : List of Selected Candidates for Document Verification’ के लिंक पर क्लिक करें ‌

स्टेप 4: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 5: अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर और कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के गैर अनुसूचित क्षेत्र में हाउस कीपर के 29 पद और अनुसूचित क्षेत्र में 4 पद सहित कुल 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 5 अप्रैल से 4 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।