Upcoming government recruitment exam calendar 2023

-एफसीआई सहायक ग्रेड 3

परीक्षा तिथि – 01, 07, 14, 21 और 29 जनवरी 2023
भारतीय खाद्य निगम कैटेगरी 3 भर्ती 2022 के लिए पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 01, 07, 14, 21 और 29 जनवरी 2023 को किया जाएगा। FCI असिस्टेंट भर्ती 2022 परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थी अमर उजाला सफलता (नवबंर-2022) अंक एवं इयर बुक के साथ अन्य किताबों का अध्ययन कर सकते हैं।

एसएससी जीडी 2022

10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक
एसएससी जीडी परीक्षा 2022 का 10 जनवरी 2023 से आयोजन शुरू किया जाएगा। बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, असम राइफल्स समेत एनसीबी में भर्ती होकर देश की सेवा करने के इच्छुक 30 लाख से अधिक उम्मीदवार एक माह तक चलने वाली इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा की तैयारी का अंतिम स्वरूप देने के लिए आप अमर उजाला सफलता (जनवरी-2023) अंक एवं अमर उजाला इयर बुक 2023 का अध्ययन कर सकते हैं।

-एससी सीएचएसएल परीक्षा

फरवरी/मार्च 2023
SSC की ओर से जारी परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन के मुताबिक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों व कार्यालयों में ग्रुप सी के पदों लोवर डिविजन क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायक के पदों पर कर्मचारी चयन आयोग इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन करेगा। टियर- I (कंप्यूटर आधारित) परीक्षा फरवरी-मार्च, 2023 में होने की संभावना है। वहीं टियर- II(कंप्यूटर आधारित) परीक्षा की डेट के बारे में बाद में बताया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए आप लुसेंट, अरिहंत, अमर उजाला सफलता एवं इयर बुक और प्रतियोगिता दर्पण एवं अन्य बुक्स की सहायता ले सकते हैं।

-एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2022-23

परीक्षा तिथि- अप्रैल-मई 2023
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2022-2023 भर्ती के लिए 02 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक पूर्ण की जाएगी। एसएससी की ओर से परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई 2023 में किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा प्रतियोगिता दर्पण, अमर उजाला सफलता एवं इयर बुक, अरिहंत की किताबों की सहायता ले सकते हैं।

-इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023

19.02.2023 (रविवार)
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम जल्द ही आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 में 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। वहीं, दूसरे पेपर में 300 अंकों के सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए आप मॉडल पेपर, पुराने वर्ष के पेपर, अमर उजाला सफलता एवं इयर बुक के साथ अरिहंत की बुक्स से तैयारी कर सकते हैं।

-संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक)

परीक्षा, 2023 19.02.2023 (रविवार)
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के माध्यम से कुल 285 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए आप विभिन्न प्रतिष्ठित पब्लिकेशन की बुक्स मार्केट में उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की मासिक पत्रिका सफलता एवं वार्षिक इयर बुक का अध्ययन अवश्य करें।

सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई, 2023

परीक्षा तिथि : 11.03.2023-12.03.2023
सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई, 2023 परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बता दें कि विभाग की ओर से जल्द ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को अंतिम स्वरूप देने के लिए उम्मीदवार हमारी प्रतियोगी बुक्स अमर उजाला सफलता एवं इयर बुक का अध्ययन कर सकते हैं।

-सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-2023

12.03.2023 (रविवार)
सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-2023 का आयोजन 12 मार्च 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रतिवर्ष लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थी अन्य प्रतिष्ठित बुक्स के सा​थ अमर उजाला की मासिक पत्रिका सफलता एवं वार्षिक बुक इयर बुक का अध्ययन अवश्य करें।

-एन डी ए। और एनए परीक्षा (I), 2023

16.04.2023 (रविवार)
10+2 पास करते ही सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग इन 12वीं सर्टिफिकेट धारी युवाओं को अधिकारी बनने का मौका दे रहा है। अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी को अंतिम स्वरूप देने के लिए अमर उजाला सफलता एवं इयर बुक के साथ अन्य प्रोडक्ट जैसे- मॉडल पेपर, पिछले वर्ष के हल प्रश्न-पत्र आदि का अध्ययन कर सकते हैं।

-सी.डी.एस. परीक्षा (I), 2023

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023
16.04.2023
यूपीएससी सीडीएस (I) एग्जाम 16 अप्रैल 2023 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी को अंतिम स्वरूप देने के लिए अमर उजाला सफलता एवं इयर बुक के साथ अन्य प्रोडक्ट जैसे- मॉडल पेपर, पिछले वर्ष के हल प्रश्न-पत्र आदि का अध्ययन कर सकते हैं।

-भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023

सीएस (पी) परीक्षा 2023 के माध्यम से
आई.ई.एस./आई.एस.एस. परीक्षा
यूपीएससी की ओर से अगले कुछ महीनों में परीक्षा का आयोजन होने वाला है। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अमर उजाला के विभिन्न प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए आप अमर उजाला की मासिक पत्रिका सफलता एवं वार्षिक किताब इयर बुक का अध्ययन अवश्य करें। इसके अलावा आप मॉडल पेपर, पिछले वर्ष के हल प्रश्न-पत्र आदि का अध्ययन भी कर सकते हैं।