कोविड वैक्सिन बनाने मेडिकल का नोबेल

वर्ष 2023 के नोबल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी हैं और इस साल का नोबल पुरस्कार फिजियोलॉजी और मेडिसिन क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन ने अपने नाम दर्ज कर लिया है। इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को उन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों की खोज के लिए मिला है। दरअसल नोबल पुरस्कार कोरोनावायरस के विस्मय खोज में यानी सीओवीआईडी-19 एमआरएनए टीकों के विकास में मदद करना है।

क्यों दिया जाता हैं नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार मुख्य तौर पर फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र दिया जाता हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य 12 महिने के अंतराल के दौरान अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को हर साल नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार विशेषकर उन लोगों को दिया जाता हैं, जो समाज के बेहतरी के लिए कार्यरत होते हैं और एक बेहतर समाज के निर्माण में अहम भुमिका निभाते हैं।

कौन हैं नोबल पुरस्कार विजेता कैटालिन कारिको  और ड्रू वीसमैन

नोबल पुरस्कार विजेता कैटालिन कारिको हंगरी मूल की एक हंगेरियन-अमेरिकी बायोकेमिस्ट हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1955 हुआ था।  बता दें, कैटलिन को आरएनए मिड‍िएटेड मैकेनिज्म में विशेषज्ञ माना जाता है। इसके अतिरिक्त कैटालिन को तकनीक प्रोटिन प्रतिस्थापन तकनीक को BioTech और मॉडर्न द्वारा विकसित करने के लिए लाइसेंस भी दिया गया। वहीं बात अगर ड्रू वीसमैन की जाए तो ड्रू वीसमैन 2023 का नोबेल पुरस्कार अपने नाम दर्ज कर चुके है। वर्ष 1959 में जन्में ड्रू वीसमैन एक अमेरिकन चिकित्सक वैज्ञानिक है, जो आरएनए जीव विज्ञान के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल कर चुके है।