Skip to content

उत्तर-प्रदेश पुलिस में 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल्स

उत्तर-प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल की तैयारी कर रहें लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल उत्तर-प्रदेश पुलिस और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती अभियान के लिए आयोग की ओर से जानकारी साझा की गई है, जिनमें इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, कॉन्स्टेबल, रेडियो संवर्ग, लिपिक संवर्ग और कंप्यूटर ऑपरेटर आदि कई पदों...

उत्तर-प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल की तैयारी कर रहें लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल उत्तर-प्रदेश पुलिस और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती अभियान के लिए आयोग की ओर से जानकारी साझा की गई है, जिनमें इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, कॉन्स्टेबल, रेडियो संवर्ग, लिपिक संवर्ग और कंप्यूटर ऑपरेटर आदि कई पदों पर जल्द ही रिक्तियां की जाएगी। अभ्यर्थी जल्द ही ऑफिशियन वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर पांएगे। बता दें, बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए कुल 62,424 पदों के लिए भर्ती अभियान प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

उत्तर-प्रदेश पुलिस और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए कुल 62,424 पदों पर भर्ती की जाएगी। कॉन्स्टेबल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की ओर से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित डिटेल्स भी साझा कर दी गई है, जिनमें इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं इसके समकक्ष पदों के लिए कुल 2469 पद, कॉन्स्टेबल के लिए कुल 52,966 पद, रेडियो संवर्ग के लिए कुल 2430 पद,  लिपिक संवर्ग के लिए कुल 545 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए कुल 927 पदों पर रिक्तियां की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर-प्रदेश पुलिस की तरफ से कहा गया है कि राज्य में जेलवार्डर के लिए 2833 पदों पर रिक्तियां प्रस्तावित की जाएगी और खेल क्षेणी के तहत 2833 पदों पर रिक्तियां प्रस्तावित हैं।

गौरतलब है उत्तर-प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड ने पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर जानकारी साझा करते हुए विगत 6 वर्षों की भर्ती प्रक्रिया की सभी डिटेल्स साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि 6 वर्षों में कुल 1 लाख 54 हजार 211 पदों को भरा गया है, जिनमें 1,31,934 व 22,287 महिलाओं की भर्ती की गई है और 2017 से 2023 तक 1,29,011 पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई है। इसके अलावा निरिक्षक के लिए कुल 5388 पद, उपनिरीक्षक के लिए कुल 28486 पद, मुख्य आरक्षी के लिए कुल 93384 पद, सहायक उपनिरीक्षक के लिए कुल 15 पद,  मुख्य आरक्षी आर्मोरर के लिए कुल 80 पद, कर्मशाल कर्मी 55 पद और कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1603 पदों पर भर्ती की गई थी।