Skip to content

JHC-PA के लिए जल्द करें आवेदन, 42 पदों पर निकली भर्ती

झारखंड उच्च न्यायलय, रांची की ओर से पर्सनल असिस्टेंट के 42 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार झारखंड उच्च न्यायलय की आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhand.nic.in पर जाकर उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2023 निर्धारित की गई है।आयु सीमाझारखंड उच्च न्यायलय में पर्सनल असिस्टेंट पद...

झारखंड उच्च न्यायलय, रांची की ओर से पर्सनल असिस्टेंट के 42 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार झारखंड उच्च न्यायलय की आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhand.nic.in पर जाकर उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2023 निर्धारित की गई है।

आयु सीमा
झारखंड उच्च न्यायलय में पर्सनल असिस्टेंट पद पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यार्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को झारखंड उच्च न्यायलय की ओर से नियमानुसार उम्र में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी।

पात्रताएं
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय पर स्नातक में डिग्री होना अवश्य है। उम्मीदवारों को कम्प्यूटर का ज्ञान अवश्य होना चाहिए और प्रति एक मिनट की रफ्तार से 40 शब्दों पर टाइपिंग करना आना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आप झारखंड उच्च न्यायलय की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

चयन-प्रक्रिया
पर्सनल असिस्टेंट पद पर चयनित होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पहले स्टेनोग्राफर और टाइपिंग परीक्षा में पास होना अनिवार्य है। इसके पश्चात चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत परिक्षण और वाइवा टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

वेतनमान
पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार प्रति माह रुपये 44,900 से लेकर 14,2400 रुपये तक देय होगा।

आवेदन शुल्क
झारखंड उच्च न्यायलय, रांची के पर्सनल असिस्टेंट 42 पदों पर रिक्तियों के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपये निर्धारित किया गया हैं। एससी और एसटी के लिए यह आवेदन शुल्क 125 रूपये निर्धारित किया गया हैं।