Skip to content

इसरो में साइंटिस्ट और इंजीनियर के कई पदों पर आवेदन, 300 से भी ज्यादा पदों पर रिक्तियां

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से साइंटिस्ट और इंजीनियर के लिए 300 से भी ज्यादा पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2023 निर्धारित की गई...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से साइंटिस्ट और इंजीनियर के लिए 300 से भी ज्यादा पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2023 निर्धारित की गई है।

आयु सीमा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की है। आवेदनकर्ता को इसरो द्वारा नियमानुसार उम्र में कुछ विशेष रियायत भी दी जाएगी।

पात्रताएं
साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और कम्यूनिकेशन में बीटेक या बीई होना अवश्य है। अभ्यर्थियों को उपरोक्त विषय में न्यूनतम 65 प्रतिशत और सीजीपीए 6.84 होना अवश्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों से उपेक्षा की जाती है कि उन्हें कम्प्यूटर विज्ञान का भी ज्ञान अवश्य हो। विस्तृत जानकारी के लिए आप इसरो की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

चयन-प्रक्रिया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयनित होने के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक से क्वालिफाइंग करना अवश्य है। और आरक्षित अभ्यर्थियों के लिए यह दायरा 45 प्रतिशत है। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

वेतनमान
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार प्रति माह रुपए 56,100 तक देय होगा।

आवेदन शुल्क
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में साइंटिस्ट और इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग से आवेदन के लिए आवेदन शुल्क की अदायगी नहीं की जाएगी।